Advertisement

नियमों के सरलीकरण के संबंध में मिनी माईजिंग रेगुलेटरी कम्पलांस बर्डन क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

रायपुर : नियमों के सरलीकरण के संबंध में मिनी माईजिंग रेगुलेटरी कम्पलांस बर्डन क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ में कार्ययोजना बनाने के लिए गठित टास्क फोर्स समिति की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हुई। बैठक में मिनी माइजिंग रेगुलेटरी कम्पलांस बर्डन क्रियान्वयन समिति में विभिन्न विभागों के नियम-अधिनियमों के सरलीकरण तथा आवश्यक संशोधन एवं विलोपन के प्रावधान सहित अन्य आवश्यक बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मंत्रालय से प्राप्त प्रस्ताव के तहत मिनीमाईजिंग रेगुलेटरी कम्पलांस बर्डन योजनांतर्गत नागरिकों एवं व्यापार सेवाओं के संबंध में प्रचलित अधिनियम एवं नियमों के अनुपालन प्रावधानों का भार कम करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश हेतु कार्ययोजना बनाने हेतु गठित टास्क फोर्स समिति गठित की गई है। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, राजस्व विभाग के सचिव एन.एन.एक्का सहित आवास पर्यावरण, वित्त, गृह, ऊर्जा, कृषि एवं नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57