Advertisement

​​​​​​​विश्व अभिलेखागार दिवस पर 9 जून को घासीदास संग्रहालय परिसर में होगा छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

रायपुर : ​​​​​​​विश्व अभिलेखागार दिवस पर 9 जून को घासीदास संग्रहालय परिसर में होगा छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

रायपुर, 08 जून 2022

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा विश्व अभिलेखागार दिवस के उपलक्ष्य में 09 जून को महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर स्थित कला विथिका में एक दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में इस वर्ष विश्व अभिलेखागार दिवस का थीम ‘‘आर्काइव्स फॉर यू’’ रखा गया है।
संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राज्य में विश्व अभिलेखागार दिवस पर विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर छायाचित्र के माध्यम से आजादी के पूर्व एवं आजादी के बाद के ऐतिहासिक महत्व के अभिलेख सम्मिलित किये गये हैं। प्रदर्शनी के अंतर्गत रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, जगदलपुर एवं दुर्ग संभाग के अभिलेखों के छायाचित्रों को भी शामिल किया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अभिलेखीय अभिलेखों को संरक्षित एवं व्यवस्थित कर आम जनता को उपलब्ध कराया जाना है। गौरतलब है कि इंटरनेशनल कौंसिल ऑफ आर्काइव्स ने स्थापना दिवस मनाने के लिए 09 जून को अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया है। छायाचित्र प्रदर्शनी सुबह 10.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक दर्शकों के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47