Advertisement

जर्जर सड़कों का हो रहा सुधार, बेहतर आवागमन से खुलेंगे विकास के द्वार

जांजगीर-चांपा : जर्जर सड़कों का हो रहा सुधार, बेहतर आवागमन से खुलेंगे विकास के द्वार

इस बारिश रैनपुरवासियों को नहीं करना पड़ेगा गड्ढों का सामना
जांजगीर-चाम्पा 9 जून 2022

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बारिश से पहले जिले के महत्वपूर्ण सड़कों में बने गड्ढों की मरम्मत शुरू हो गई है। जल्द ही सभी सड़के बेहतर बनने के साथ लोगांे के आवागमन को भी बेहतर बनाएंगे। कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला द्वारा बरसात से पहले सड़कों के मरम्मत किए जाने के निर्देश दिए जाने के पश्चात निर्माण कार्य से संबंधित एजेंसियों द्वारा सड़कों को संवारने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। नई सड़कें बनने के साथ वर्तमान सड़कों की हालत ठीक हो जाने से न सिर्फ आम नागरिकों को बेहतर आवागमन नसीब होगा, अपितु एक गाँव से दूसरे गाँव और एक शहर से दूसरे शहर तक विकास के द्वार भी खुल जाएंगे।
जिले में आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। कलेक्टर द्वारा शहर की सड़कों में भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित किए जाने के साथ अतिक्रमण हटवाकर चौड़ीकरण और रुट डाइवर्ट की व्यवस्था भी बनाई गई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित भी किया है कि बरसात से पहले जिले के सभी सड़कों में सुधार कार्य सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को अन्य सड़क निर्माण एजेंसी से समन्वय बनाकर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशों के साथ ही अधिकारियों ने इस दिशा में प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। आमनागरिकों की सुविधाओं के लिए सड़कों के अधूरे निर्माण और मरम्मत के कार्यों को पूरा किया जा रहा है। गाँव को गाँव से जोड़ने वाली और गाँव को शहर से जोड़ने वाली सड़कों के अधूरे कार्य भी पूरे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लछनपुर-मड़वा से रैनपुर- गोवाबन्द तक लगभग 8 किलोमीटर सड़क का काम शीघ्रता से पूरा किया जा रहा है। इस सड़क के बनने से आसपास के अनेक गाँव के ग्रामीणों को जांजगीर-चाम्पा आने में सहूलियत होगी। रैनपुर के ग्रामीण ईश्वर सिंह का कहना है कि मार्ग में कई जगह गड्ढ़े बन गए थे। जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती थी। अब सड़क नया बनाया जा रहा है। ऐसे में आवागमन बहुत आसान हो जाएगा। इस मार्ग को भी बारिश से पूर्व पूरा किया जाना तय किया गया है। इस सड़क के बनने से मड़वा से रैनपुर-गोवाबन्द के अलावा पहरिया जाने और पहरिया से पंतोरा की ओर आसानी से पहुँचा जा सकेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57