Advertisement

11 जून: ब्रिटेन की ‘लौह महिला’ ने रचा इतिहास

11 जून: ब्रिटेन की ‘लौह महिला’ ने रचा इतिहास

नयी दिल्ली,10 जून आज साल के छठे महीने का 11 वां दिन है। अगर 11 जून के इतिहास की बात करें तो इसी दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की इच्छा के अनुरूप उनकी अस्थियों (राख) को देश भर में बिखेरा गया था।

दुनिया के इतिहास में ब्रिटेन के लिए 11 जून के दिन का खास महत्व है। दरअसल वह 11 जून का ही दिन था जब ब्रिटेन की ‘लौह महिला’ कही जाने वाली मारग्रेट थैचर ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और देश के 160 बरस के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली राजनेता बनीं।

देश-दुनिया के इतिहास में 11 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है-

1770: कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।

1776: अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

1866: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।

1897: भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी पण्डित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ का जन्म हुआ।

1921: ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मतदान का अधिकार मिला।

1935: एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया।

1940: यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1955: पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।

1964: जवाहरलाल नेहरू की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न हिस्सों में बिखेरा गया।

1987: 160 वर्षों में पहली बार मारग्रेट थैचर लगातार तीसरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनीं।

2001: अमेरिका के ओकलाहोमा शहर में 1995 में एक संघीय इमारत पर बम फेंकने वाले टिमोथी मैग्वेग को मौत की सजा दी गई।

2010: अफ्रीका ने 19वें फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी की। यह पहला मौका था जब अफ्रीकी महाद्वीप में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47