Advertisement

राष्ट्रपति दो-दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे

राष्ट्रपति दो-दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे

शिमला, 10 जून राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हिमाचल प्रदेश की अपनी दो-दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे।

राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। राष्ट्रपति शनिवार को अटल सुरंग रोहतांग भी जाएंगे और इस दौरान लाहौल-स्पीति तथा कुल्लू जिलों में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

साई ग्राउंड धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कोविंद की अगवानी की।

इस अवसर सांसद किशन कपूर, विधायक विशाल नेहरिया, महापौर एमसी धर्मशाला ओंकार नेहरिया, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रमुख सचिव जीएडी भरत खेरा, कांगड़ा के उपायुक्त निपुण जिंदल और कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक कुशल शर्मा भी मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राष्ट्रपति शाम को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

वह शनिवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों को जोड़ने वाली अटल सुरंग रोहतांग का दौरा करेंगे। इस प्रतिष्ठित सुरंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन अक्टूबर, 2020 को किया था।

अधिकारियों ने बताया कि 11 जून को लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में ड्रोन, हॉट एयर बैलून और पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है।

दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत आदेश जारी करते हुए, लाहौल-स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति की हवाई यात्रा में किसी भी बाधा से बचने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47