
देश
भारतीय वायुसेना के ‘महत्वपूर्ण अभावों’ को प्राथमिकता से दूर किया जाना चाहिए : एयर चीफ मार्शल
भारतीय वायुसेना के ‘महत्वपूर्ण अभावों’ को प्राथमिकता से दूर किया जाना चाहिए : एयर चीफ मार्शल
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (भाषा) एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी ने चीन द्वारा अपनी हवाई युद्ध क्षमता में लगातार वृद्धि किए जाने को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय वायुसेना की ‘महत्वपूर्ण अभावों’ जैसे लड़ाकू स्क्वाड्रन और फोर्स मल्टीप्लायर्स की कमी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाना चाहिए ताकि बल अपनी युद्धक क्षमता की बढ़त को बनाए रखे।.
एक संगोष्ठी के दौरान भारतीय वायुसेना के प्रमुख ने कहा कि भारत के पड़ोसी देश अशांत/आक्रामक और अनिश्चित बने हुए हैं और ऐसे में देश (भारत) को साझा विचार और मूल्यों वाले देशों के साथ साझेदारी करके अपनी समेकित शक्ति बढ़ानी चाहिए।.












