छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जयनगर – विश्रामपुर पुलिस ने रात्रि कालीन लगाई पैदल गस्त

त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जयनगर – विश्रामपुर पुलिस ने रात्रि कालीन लगाई पैदल गस्त

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर-विश्रामपुर व जयनगर के पुलिस थाना प्रभारियों ने दल बल के साथ किया अपने-अपने थाना क्षेत्रों का पैदल गस्त ।
थाना प्रभारी विश्रामपुर केडी बनर्जी व जयनगर सुभाष कुजुर के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में दलबल के साथ पैदल गश्त किया। आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के साथ ही नगर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने पर जोर दे रही है।
पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर दलबल के साथ मेन रोड़ साप्ताहिक बाजार, खास जयनगर तथा थाना प्रभारी विश्रामपुर के.डी.बनर्जी के द्वारा मेन मार्केट सहित अन्य स्थानों पर पैदल गश्त किया। सड़क किनारे स्थित दुकानदारों को दुकान के सामने सड़क पर वाहन खड़ा न करने की समझाईश दी। पुलिस के द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगातार अपनी मौजूदगी बनाए हुए है, बैंकों के चेकिंग कर संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही है। शस्त्र लायसेंस धारियों के घर पर जाकर उन्हें चेक किया गया तो वहीं समर्पण अभियान से जु़ड़े वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर उनकी सकुशलता की जानकारी लेते हुए उन्हें साल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जा रहा है।

Akshay Dubey

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!