Advertisement

फिल्म ‘चिराग-द बेस ऑफ फैमिली’ इण्डियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड में सम्मानित………..

फिल्म ‘चिराग-द बेस ऑफ फैमिली’ इण्डियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड में सम्मानित………..

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कला साहित्य एवं रंगमंच को समर्पित संस्था संस्कार भारती जिला सरगुजा के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव के मुख्यातिथ्य में जिला कार्यकारिणी की आयोजित बैठक मंे इण्डियन इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल अवार्ड कोलकाता में आयोजित शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में अम्बिकापुर में बनी शॉर्ट फिल्म ‘चिराग’ द बेस ऑफ फैमिली जो ‘कोरोना संक्रमण’ पर आधारित पारिवारिक फिल्म को इण्डियन इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के सेकेण्ड सेशन में शॉर्ट फिल्म ‘‘चिराग’’ को समिक्षकों द्वारा फिल्म की प्रशंसा करते हुए विजेता घोषित कर सर्टिफिकेट एवं ट्राफी से सम्मानित किया गया था। बैठक में फिल्म के डॉयरेक्टर एवं कलाकारों द्वारा इस सफलता एवं खुशी के अवसर पर एक -दूसरे को बधाई देते हुए ट्राफी एवं सर्टिफिकेट के साथ सभी ने फोटोग्राफी कराया तथा सभी ने उत्साहपूर्वक खुशी जाहिर की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सम्मानित होने पर प्रभाआनंद फिल्म प्रोडक्शन अम्बिकापुर के फिल्म निर्माता प्रभा सिंह यादव ने फिल्म के लेखक एवं डॉयरेक्टर आनंद सिंह यादव एवं सभी कलाकारों एवं सहायोगियों व मित्रों व दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फिल्म के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों एवं आमजनों को कोरोना संक्रमण एवं कोरोना वेक्सीन व हेल्थ के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फिल्म का निर्माण किया गया है। यह फिल्म निश्चित रूप से परिजनों एवं आमजनता को हेल्थ के प्रति जागरूक कर रही है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा प्रभानंद फिल्म प्रोड्क्शन यूट्यूब चैनल पर दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया है, जिन दर्शकों द्वारा अभी तक नहीं देखा गया है वो यूट्यूब पर देख सकते हैं।

तथा इस फिल्म में गीत-संगीत पूनम दुबे, म्यूजिक प्रदीप विश्वास, डीओपी जितेन्द्र विन्दू एवं कलाकार आनंद सिंह यादव, देवेश बेहरा, अर्चना पाठक, रंजीत सारथी, डॉ0 अजयपाल सिंह, डॉ0 पी0आर0 शिवहरे, मीना वर्मा, किरण कुशवाहा, राजेश कुमार सिन्हा, शताक्षी, सुषमा मिंज, बी0आर0 सिंह, हिमांशु पाण्डेय, हेमंत, अभिषेक गुप्ता, राजकुमार, देवंती गुप्ता, दिशा गुप्ता, लक्की गुप्ता, रामदुलार यादव, रामचन्द्र यादव, कलम विश्वकर्मा, जशपाल सिंह ने किरदार निभाया। बैठक में रंजीत सारथी, आनंद सिंह यादव, राजनारायण द्विवेदी, आनंद गुप्ता, गीता द्विवेदी, अर्चना पाठक, माधुरी जायसवाल, अजय पाल सिंह, आशा पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, डॉ0 राहुल आर्या, पूर्णिमा पटेल, जितेन्द्र विन्दू, देवेश बेहेरा, किरण कुशवाहा, मुकुन्दलाल साहू एवं अन्य उपस्थित थे।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57