Advertisement

कांटारोली में आयोजित हुआ पुलिस जन चौपाल।

कांटारोली में आयोजित हुआ पुलिस जन चौपाल।

सायबर फ्राड से बचाव सामाजिक बुराईयों की सूचना देने की अपील।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर: पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर लगातार पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है इसी परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को चौकी प्रभारी तारा उमेश सिंह के द्वारा ग्राम कांटारोली में पुलिस जन चौपाल का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रतापपुर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित पुलिस जन चौपाल में चौकी प्रभारी ने किस प्रकार सायबर फ्राड से बचा जा सकता है, ग्रामीणों को उसके बारे में विस्तार से जानकारी दिया, साथ ही गांव में अवैध कोयला, कबाड़, शराब, नशे के व्यापार, जुआ, सट्टा या अन्य सामाजिक कुरीतियों की सूचना सूरजपुर पुलिस के संवाद नंबर 7999161672 पर देने कहा ताकि सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जा सके। ग्रामीणों कोे वर्तमान में होने वाले सायबर अपराध, मोबाईल से ठगी, एटीएम क्लोनिंग, बैकिंग फाड, चिट फंड कंपनियों के संबंध में सावधानियां व जागरूकता संबंधी जानकारी दिया तथा इस तरह के फ्रॉड से बचने के उपाय बताकर लोगो को जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध घटित होने वाले अपराध, छोटे बालक-बालिकाओं के साथ घटित होने वाले पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी आदि विषय पर आवश्यक जानकारी दी गयी। अपराधों के संबंध में रोकथाम करने व बचने के उपाय बताकर लोगो को जागरूक किया गया। यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उसका पालन करने, मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने की समझाईश दिया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के तैयार किए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में मौजूद महिलाओं-पुरूष को अवगत कराया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47