Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस कर्मियों ने किया योगाभ्यास।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस कर्मियों ने किया योगाभ्यास।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर पुलिस विभाग हमेशा समाज की सेवा के लिए हर स्थिति परिस्थिति में तत्परता के साथ अपना सारा समय देता है। इसलिए पुलिस जवानों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, योग से सयम और धैर्य बढ़ता है। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को पुलिस लाइन सहित जिले के थाना-चौकी में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। पुलिस लाईन में रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र कुर्रे ने पुलिस जवानों को योगाभ्यास कराया और यह बताया कि योग भारतीय परंपरा का एक अनमोल उपहार है। ये मस्तिष्क और शरीर का समन्वय बनाता है, योग ऐसी क्रिया है, जिसे सुबह और शाम को कभी भी आधा घंटे का समय निकालकर किया जा सकता है। योग करने से शरीर तो फिट रहेगा ही मन भी स्वस्थ होगा। इससे अपनी ड्यूटी को अच्छे से मन लगाकर कर सकेंगे। प्रभारियों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जवानों को योगाभ्यास कराया और मंत्रोच्चारण शुरू कर शिथिलीकरण के अभ्यास, खड़े होकर किए जाने वाले 5 आसन, बैठकर किए जाने वाले 7 आसन सहित कपालभाती, अनुलोम, विलोम, प्राणायाम, शीतली, भ्रामणी प्राणायाम व ध्यान के अभ्यास किए।
योग को बढ़ावा देने महिला प्रधान आरक्षक ने कराया महिलाओं को योगासन।
जिले में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक संतोषी गिरी ने महिलाओं को योग कर निरोग रहने का संकल्प दिलाया और योगाभ्यास, अनुलोम विलोम कराकर महिलाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। योग को बढ़ावा देने के लिए पुलिस विभाग के महिला प्रधान आरक्षक (योग प्रशिक्षक) ने नगर तके स्थित अग्रोहा भवन में महिलाओं को योगासन कराया और व्यस्ततम जीवन में योग से निरोग रहने की कला सिखाई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47