Advertisement

कोलांचल में सभी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

कोलांचल में सभी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

सुभाष गोयल,सत्यनारायण जायसवाल,लक्ष्मीरजवाड़े,श्याम सुंदर मित्तल के द्वारा अलग अलग आयोजन

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर- कोयलांचल बिश्रामपुर क्षेत्र में विश्व योग दिवस पर विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा सामूहिक योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के ऑफीसर्स क्लब में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि सहक्षेत्र प्रबंधक पीसी साहू थे। आयोजन में अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।इसी तरह ग्रामपंचायत शिवनंदनपुर ग्राम पंचायत में सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष गोयल थे । गोयल ने इस अवसर पर सुभाष गोयल ने कहा कि योग शरीर को तंदुरुस्त बनाने एवं स्फूर्ति लाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है ।बीमार व्यक्ति अच्छा सोच भी नहीं सकता योग करने से व्यक्तिगत लाभ के साथ-साथ परिवार को भी आत्मीय संतुष्टि मिलती है इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन समय निकालकर योगा करनी चाहिए।इस अवसर पर सरपंच बिमला देवी, भाजपा नेता ललित ,कांग्रेस नेता सज्जाद खान, व्यवसायी प्रदीप अग्रवाल आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।इसी तरह व्यवसाई श्याम सुंदर मित्तल वी बृजेंद्र यादव के मार्गदर्शन में एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के पर्यटन स्थल में युवाओं ने योग किया। डीएवी पब्लिक स्कूल विद्यालय में प्राचार्य एच के पाठक के मार्गदर्शन में विद्यालय के बच्चों के साथ शिक्षकों ने सामूहिक योग किया। नगर पंचायत बिश्रामपुर के प्रांगण में अध्यक्ष आशीष यादव के मार्गदर्शन में स्वक्षता बहनों एवं भाइयों ने सामूहिक योग किया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के आह्वान पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी के मार्गदर्शन एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अगुआई में एवं महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती नूतन विश्वास व महामंत्री श्रीमती बीना गुप्ता एवं महिला मोर्चा जिला पदाधिकारियों के सहयोग से जिले स्तर पर ग्राम करवा में एवं सभी 14 मंडलों में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बहनों की अगुवाई में योग दिवस का आयोजन कर योग दिवस को सफल बनाया गया। इस तरह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कोयलांचल मे धूम धाम से मनाया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47