Advertisement

पंजाब : संगरूर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

पंजाब : संगरूर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

चंडीगढ़, 23 जून पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह मतदान शुरू हो गया, जहां सत्तारूढ़ आप विधानसभा चुनावों में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद लोकप्रियता की पहली परीक्षा का सामना कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। मतगणना 26 जून को होगी।

संगरूर संसदीय क्षेत्र में 15,69,240 पात्र मतदाता हैं जिनमें 8,30,056 पुरुष, 7,39,140 महिलाएं और 44 ट्रांसजेंडर समुदाय से हैं।

तीन महिलाओं समेत कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं।

उपचुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब आम आदमी पार्टी (आप) कानून-व्यवस्था के मुद्दे और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर विपक्ष की गर्मी का सामना कर रही है।

कांग्रेस, भाजपा और शिअद द्वारा मैदान में उतारे गए उम्मीदवार चुनावी उथल-पुथल का कारण बनने की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि आप 2022 के विधानसभा चुनावों के अपने करतब को दोहराना चाह रही है, जिसमें उसने संगरूर लोकसभा क्षेत्र के तहत सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने व्यापक प्रचार किया और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ सोमवार को रोड शो भी किया और मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी गुरमेल सिंह को पार्टी के संगरूर जिले के प्रभारी के रूप में चुनने का आग्रह किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मान ने विश्वास जताया कि संगरूर के क्रांतिकारी लोग एक बार फिर आम आदमी को वोट देंगे और आप के गुरमेल सिंह प्रचंड बहुमत से उपचुनाव जीतेंगे।

कांग्रेस, भाजपा और शिअद ने राज्य में ‘बिगड़ती’ कानून व्यवस्था को लेकर चुनाव प्रचार के दौरान आप सरकार पर निशाना साधा था और पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या का मुद्दा भी उठाया था।

कानून-व्यवस्था के अलावा, विपक्षी दलों ने “अधूरे वादों” को लेकर आप सरकार की आलोचना की है।

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने धूरी के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी को उपचुनाव में उतारा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बरनाला के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो 4 जून को भगवा पार्टी में शामिल हुए थे।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीप कौर को मैदान में उतारा है।

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान भी मैदान में हैं।

संगरूर लोकसभा सीट 20 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में धुरी सीट जीतने के बाद भगवंत मान के सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी।

2014 और 2019 के संसदीय चुनावों में सीएम ने संगरूर सीट जीती थी।

पंजाब की बाकी 12 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के पास आठ सीटें हैं, जबकि बीजेपी और शिअद की दो-दो सीटें हैं.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47