Advertisement

यशवंत सिन्हा को जेड श्रेणी की सुरक्षा

यशवंत सिन्हा को जेड श्रेणी की सुरक्षा

नई दिल्ली, 24 जून केंद्र ने विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को सशस्त्र सीआरपीएफ कमांडो की जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वीआईपी सुरक्षा शाखा को 84 वर्षीय सिन्हा की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिए जाने के बाद दस्ते ने यह कार्यभार संभाला है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने बताया कि शिफ्ट में काम कर रहे करीब आठ से दस सशस्त्र कर्मी सिन्हा जब भी देश भर में जाएंगे, उनके साथ रहेंगे।

एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सीआरपीएफ कमांडो का एक उच्च जेड प्लस कवर भी दिया गया है।

सिन्हा के 27 जून को नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है जिसके बाद वह अपने पक्ष में वोट मांगने के लिए देश भर का दौरा करेंगे।

राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को राम नाथ कोविंद के उत्तराधिकारी का चुनाव करने के लिए होगा और परिणाम 21 जुलाई को आएगा।

कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47