Advertisement

जिला चिकित्सालय में सर्पदंश बच्ची रानू का हुआ सफलता पूर्वक ईलाज

सूरजपुर : जिला चिकित्सालय में सर्पदंश बच्ची रानू का हुआ सफलता पूर्वक ईलाज

सीएमएचओ डॉ. सिंह ने सर्पदंश पर झाड़-फूंक न कराने की अपील

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सूरजपुर/24 जून 2022 कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सूरजपुर डॉ. आर.एस. सिंह तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशि तिर्की के मार्गदर्शन व सहयोग से जिला चिकित्सालय में 20 जून 2022 को सुबह लगभग 9 बजे ग्राम पस्ता विकासखण्ड़ रामानुजनगर के निवासी वकील सिंह की 8 वर्ष की पुत्री रानू सिंह को सर्पदंश के कारण गम्भीर स्थिति में जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। भर्ती के समय बच्ची सर्पदंश के विष के प्रभाव के कारण सांस नहीं ले पा रही थी, जिसके उपचार हेतु शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंक पटेल के द्वारा बच्ची को वेंटीलेटर में रखकर तत्काल ईलाज प्रारम्भ किया गया।
जिला चिकित्सालय के शिशु रोग विभाग के समस्त चिकित्सकों एवं स्टॉफ के अथक प्रयास से लगभग 24 घंटे बाद बच्ची ने पुनः सांस लेना प्रारम्भ किया एवं धीरे-धीरे बच्ची को वेंटीलेटर मशीन से बाहर किया गया। आज दिनांक 24 जून 2022 को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के उपरान्त बालिका को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। बच्ची के ईलाज में विशेष योगदान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंक पटेल, डॉ. अजय मरकाम, डॉ. सीमा गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रिका सिंह, डॉ. नेहा गुप्ता एवं समस्त स्टॉफ के द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह द्वारा आम नागरिकों से अपील की गयी है कि सर्पदंश एवं जहरीले कीडे़ (बिच्छू, इत्यादि) काटने पर झाड़-फूंक न कराये उनको तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाकर उपचार करायें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57