Advertisement

वीएफएस कैपिटल की पोर्टफोलियो 1,500 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की योजना

वीएफएस कैपिटल की पोर्टफोलियो 1,500 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की योजना

कोलकाता, 25 जून वीएफएस कैपिटल की अगले कुछ वर्षों में प्रबंधन-अधीन परिसंपत्ति (एयूएम) का आकार 803 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,500 करोड़ रुपये तक ले जाने की योजना है और इसके लिए वह देश भर में अपनी शाखाओं की संख्या बढ़ाने जा रही है।

वीएफएस कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मैती ने शुक्रवार रात को यहां एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वीएफएस कैपिटल अब राजस्थान में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने कहा कि फिलहाल देश भर में कंपनी की 247 शाखाएं मौजूद हैं और इस वित्त वर्ष के अंत तक 35 नई शाखाएं खोलने की योजना है। कंपनी देश के 13 राज्यों में परिचालन कर रही है।

वीएफएस कैपिटल को पहले विलेज फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।

मैती ने कहा कि कोविड-19 महामारी के पिछले दो वर्षों में कंपनी ने कारोबार बढ़ाने के बजाय किफायती आवास एवं एमएसएमई क्षेत्र को कर्ज मुहैया कराने पर ध्यान दिया। अब कंपनी अपने विस्तार पर ध्यान दे रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57