
Sukesh chandrasekhar case : महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से लिखा लेटर, कहा- Chahat एक प्रोफेशनल झूठी
Sukesh chandrasekhar case : 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक लेटर जारी किया है, जिसमें उन्होंने चाहत खन्ना (Chahat Khanna) के आरोपों का जवाब दिया है। सुकेश ने लिखा, ‘मुझे डेट करने या उन औरतों के साथ रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है जो शादीशुदा हैं या जिनके बच्चे हैं। मैं चाहत जैसा गोल्ड डिगर नहीं हूं। चाहत से मेरा रिश्ता प्रोफेशनल है।’
सुकेश ने किया था प्रपोज – Chahat Khanna
बीते दिनों चाहत खन्ना ने दिल्ली की पटियाला कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, ‘जब मैं तिहाड़ जेल में सुकेश से मिलने गई थी, तब उसने घुटनों के बल जमीन पर बैठकर प्रपोज किया था।’ चाहत का यह भी कहना था कि जब उसने खुद को शादीशुदा और दो बच्चों की मां बताया तो उनके पति को बुरा-भला कहा था। चाहत ने कहा कि तब उन्हें यह नहीं पता था कि सुकेश तमिलनाडु की पूर्व सीएम जे जयललिता का भतीजा नहीं है। यह बात ईडी से पता चली थी।
चाहत खन्ना ने कुछ दिन पहले कहा था कि 18 मई 2018 को मुंबई एयरपोर्ट पर एंजल खान नाम की एक महिला से मुलाकात हुई थी। उसी ने इवेंट में जाने का बहाना बनाकर तिहाड़ जेल पहुंचाया। उस वक्त जब पता चला कि वह तिहाड़ जेल में है तो उसने चीखना शुरू कर दिया था। सुकेश ने कहा था कि वह मेरा बहुत बड़ा फैन है। जेल से लौटते वक्त एंजल ने दो लाख रुपए शगुन के तौर भी दिए थे।
चाहत एक प्रोफेशनल झूठी – sukesh chandrasekhar
महाठग सुकेश ने चाहत को एक प्रोफेशन झूठी करार देते हुए उनके दावों पर पलटवार कर कहा कि वह एक फिल्म के सिलसिले में जेल में मिलने आई थी। चाहत दावा करती है एंजल उसे जेल बहाने से लाई तो क्या वह किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा कर सकती हैं? वह भी तिहाड़ जेल में अकेले?
सुकेश ने भी कहा कि अगर वह बुलाने या धोखे से जेल में मुझसे मिलने आई थी तो अब तक चुप क्यों है? पुलिस को पहले ही यह बात क्यों नहीं बताई। 2018 के बाद से उसे किसने रोक रखा था? 10 साल की बच्ची को भी पता होता है जेल कैसी होती है।









