Ambikapur News : बंदी के मृत्यु की होगी दाण्डिक जांच…………

बंदी के मृत्यु की होगी दाण्डिक जांच…………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// डिप्टी कलेक्टर सी.एस. पैंकरा ने बताया है कि केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में सजा काट रहे विचाराधीन बंदी बखरू राम आत्मज जयराम उरांव बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना कुसमी के ग्राम सुरबेना निवासी की 18 मई 2022 को मृत्यु हो गई थी। यह विचाराधीन बंदी टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 एवं धारा 450 एवं 302 के तहत केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में सजा काट रहा था। बंदी को जेल चिकित्सक के परामर्श पर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर भेजा गया था, जहां बंदी का उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान बंदी की मृत्यु 18 मई को सुबह 4ः26 बजे हुई थी।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा इसके लिए डिप्टी कलेक्टर सी.एस. पैंकरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें विभिन्न पांच बिंदुओं पर जांच करने का आदेश दिया  गया है। बंदी सेवकराम बाबूलाल की मृत्यु कब, कैसे और कहां पर घटित हुई ? उनका स्वास्थ्य कब और किन कारणों से खराब हुआ था ? उनकी मृत्यु के लिए कौन-कौन दोषी हैं ? ऐसी घटना की पुनरावृत्ति को कैसे रोका जा सकता है तथा जांच के दौरान घटना में पाए गए अन्य सार्थक तथ्य क्या हैं ? उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर जांच कर अपना प्रतिवेदन 11 जुलाई 2022 तक प्रस्तुत करें।निर्धारित अंतिम तिथि तक दावा प्रस्तुत नहीं होने पर आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।