Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल ने नारायणा हॉस्पिटल में मेगा निःशुल्क आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी का किया शुभारंभ

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने श्री नारायणा हॉस्पिटल में मेगा निःशुल्क आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कांफ्रेस का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों को संबोधित मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क मेगा आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी तथा तीन दिवसीय स्पाइन एवं आर्थोपेडिक कांफ्रेंस का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उपस्थित डॉक्टर्स को डॉक्टर्स डे की बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही श्री नारायणा हॉस्पिटल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हॉस्पिटल से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में श्री नारायणा हॉस्पिटल की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मुम्बई, बैंगलोर सहित अन्य प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने निःशुल्क शिविर का लाभ लेने आए लोगों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

संसाधनों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया गया है। इस सफलता में यहां के
मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कांफ्रेस का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नारायणा हॉस्पिटल द्वारा विगत 11 वर्षों में जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों और अत्याधुनिक संसाधनों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया गया है। इस सफलता में यहां के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी राज्य के जरूरतमंद लोगों के लिए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से 05 लाख रूपए तक की निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 20 लाख रूपए तक का उपचार निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहना चाहता है, लेकिन किन्हीं कारणों से बीमार हो जाने पर बेहतर उपचार की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं से निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में नए व गंभीर बीमारियों की पहचान हो रही है, साथ ही इनका उपचार भी संभव हुआ है। राज्य सरकार द्वारा भी इन नए व गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आवश्क सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम को हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुनील खेमका ने भी संबोधित किया व डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57