Advertisement

राज्यपाल सुश्री उइके ने रथयात्रा के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर : राज्यपाल सुश्री उइके ने रथयात्रा के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

महा आरती कर रथयात्रा का किया शुभारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर, 01 जुलाई 2022 महा आरती कर रथयात्रा का किया शुभारंभराज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज रथ यात्रा के पावन पर्व पर रायपुर के गायत्री नगर स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ जी की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती कर देश व प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन उपरांत राज्यपाल सुश्री उइके ने परिसर में स्थित यज्ञस्थल में स्थापित की गई भगवान जगन्नाथ जी, सुभद्रा जी और बलराम जी की मूर्ति पर पुष्पार्पित किया और यज्ञ में पूर्णाहुति दी। तत्पश्चात् श्रद्धा एवं उत्साह भरे वातावरण में ढोल नगाड़े एवं शंख की मधुर ध्वनि के साथ प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाएं, रथ तक लाई र्गइं। राज्यपाल सुश्री उइके मंदिर परिसर से रथयात्रा के लिए बाहर लाए गए भगवान जगन्नाथ जी की महा आरती में शामिल हुई और रथ खींचकर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। परम्परागत विधि-विधान से भगवान श्री जगन्नाथ जी की मूर्ति नंदीघोष रथ पर, उनके भाई बलभद्र की मूर्ति तालध्वज रथ एवं बहन सुभद्रा की मूर्ति देवदलन रथ पर नगर भ्रमण के लिए रवाना हुईं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57