Advertisement

ब्रिटेन-भारत एफटीए का रोमांचक पहलू हैं वित्तीय सेवाएं: ऋषि सुनक

ब्रिटेन-भारत एफटीए का रोमांचक पहलू हैं वित्तीय सेवाएं: ऋषि सुनक

लंदन, दो जुलाई ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत के तहत वित्तीय सेवा क्षेत्र एक रोमांचक पहलू है।

उन्होंने शुक्रवार को इंडिया ग्लोबल फोरम के ब्रिटेन-भारत पुरस्कार समारोह से पहले पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि वह फिनटेक जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के लिए बहुत बड़ा अवसर देखते हैं और भारतीय बीमा बाजार को खोलने का स्वागत करते हैं।

मंत्री ने एफटीए का मसौदा दिवाली की समय सीमा तक तैयार होने पर भी भरोसा जताया।

उन्होंने कहा, ‘अच्छी प्रगति हो रही है और मुझे लगता है कि मेरी भूमिका में मेरे लिए रोमांचक चीजों में से एक वित्तीय सेवाएं हैं।’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सुनक ने कहा, ‘वित्तीय सेवा एक ऐसा क्षेत्र है, जहां हमारे दोनों देशों के लिए बहुत बड़ा अवसर है। भारत का लक्ष्य पूरी अर्थव्यवस्था में बीमा का प्रसार करना है, क्योंकि बीमा व्यक्तियों और वृद्धि को सुरक्षा देने के लिए एक बड़ी चीज है। हम इसमें मदद कर सकते हैं, क्योंकि हमारे पास एक शानदार बीमा उद्योग है। हम धीरे-धीरे भारतीय नागरिकों और कंपनियों को इन उत्पादों, सेवाओं और विशेषज्ञता को देने में सक्षम हुए हैं।’

उन्होंने एक सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड के लिए भारत की योजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि ब्रिटेन इसके लिए पूंजी को जुटाने में भारत की मदद करना चाहेगा।

ब्रिटेन में जन्मे भारतीय मूल के मंत्री ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ जल्द ही भारत की यात्रा करेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57