छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

निशक्तजनों के बीच अपना जन्मदिन मनाना सौभाग्य की बात – योगेश तिवारी

निशक्तजनों के बीच अपना जन्मदिन मनाना सौभाग्य की बात – योगेश तिवारी

बेमेतरा – शहीद स्मारक भवन भवन में सोमवार को प्रतिभावान निशक्तजनों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। राज्य स्तरीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में दिव्यांगों ने ट्राई साइकिल में क्रिकेट खेली। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रतिभावान निशक्तजनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर निशक्तजनों को ट्राई साइकिल का भी वितरण किया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, दयालदास बघेल, सांसद सुनील सोनी, पश्चिम विधायक मोतीलाल साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, पंडित अशोक चतुर्वेदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। यह आयोजन भाजपा नेता योगेश तिवारी के जन्मदिन पर अवसर पर आयोजित हुआ। वरिष्ठ नेताओं सहित पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओ ने आयोजन में शामिल होकर भाजपा नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा नेता तिवारी ने निशक्तजनों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जन सरोकार का कार्य करने वाले लोगों को हमेशा रखा जाता हैैं याद – कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग अपने जीवनकाल में जन सरोकार का कार्य करते हैं, उनके जाने के बाद भी लोग उन्हें याद करते हैं। उन्ही का जो जीवन हैैं सही मायने में जीवन है। भाजपा नेता ने कहा कि निशक्तजनों के बीच अपना जन्मदिन मनाने का जो सौभाग्य मिला हैं, ये मेरे जीवनकाल में बेहद खुशी का क्षण है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर जयंती भाई पटेल, रविंद्र सिंह, आशु चंद्रवंशी, सूरज, प्रदीप साहू, गौतम शर्मा, पंकज शर्मा, विदित शर्मा आदि उपस्थित थे।

गरीब व शोषित की मदद के लिए हर समय तैयार – कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने योगेश तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि वे गरीब व शोषित की हर समय मदद के लिए तैयार रहते हैं। वर्तमान में अपने जन्मदिन के अवसर पर निशक्तजनों को ट्राई साइकिल का वितरण करना सराहनीय पहल हैं। इस तरह के आयोजन जरूरी हैं, जो आम जनता को समर्पित हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!