चोरी के करीब 500 मोबाइल फोन जब्त, दो गिरफ्तार

मुंबई: चोरी के करीब 500 मोबाइल फोन जब्त, दो गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मुंबई, 16 जुलाई मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चोरी के मोबाइल फोन खरीदने और बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

उन्होंने कहा कि मुंबई अपराध शाखा की यूनिट 6 ने शुक्रवार को उपनगरीय मानखुर्द के महाराष्ट्र नगर में छापेमारी की और आईफोन सहित कम से कम 480 मोबाइल फोन जब्त किए।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अधिकारी ने कहा कि गिरोह ने चोरी के हाई-एंड मोबाइल फोन छूट पर खरीदे और उन्हें विभिन्न राज्यों में बेचा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन के अलावा एक लैपटॉप, 9.5 किलो गांजा, 174 बोतल विदेशी शराब और दो तलवारें भी बरामद की हैं.

अधिकारी ने बताया कि जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 75 लाख रुपये है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दोनों लोगों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया और आगे की जांच जारी है.