देश

नवनियुक्त आरक्षक वर्दी की मर्यादा को कभी न भूलें- मुख्यमंत्री चौहान

बेरोजगारी भत्ता देंगे। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार है, जिसने जो कहा वह किया। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री चौहान पूरे समय समाज के सभी वर्गों की हमेशा चिन्ता करते हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वचनों का श्रेष्ठतम रूप में पालन करते हैं।
गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने अपनी छवि बदली है। कोरोना काल में दिन-रात नागरिकों की सेवा कर तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान कर संवेदनशीलता के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। राज्य सरकार ने 39 हजार से अधिक जवानों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया। नक्सलियों का दमन करने वाले पुलिस अधिकारी और आरक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा बालाघाट जाकर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिए गए। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में कॉन्सटेबल को हेड कान्सटेबल, हेड कान्सटेबल को एएसआई, एएसआई को एसआई, एसआई को टीआई और टीआई को कार्यवाहक एसडीओपी बना कर प्रदेश में नई परम्परा लागू की। इसके साथ ही अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही ऊनी टोपी को बदलने और ई-एफआईआर जैसे नवाचार भी किये गये। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने नव आरक्षकों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अच्छे भाव, अच्छे कर्म और अच्छी वाणी से समाज के लिये कार्य करने और देश में मध्यप्रदेश पुलिस की नई छवि विकसित करने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप सब मध्यप्रदेश की उस नींव के मजबूत पत्थर हैं जिस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान विकसित, आत्म-निर्भर और जन-कल्याणकारी मध्यप्रदेश का निर्माण कर रहे हैं।
मानवीय मूल्यों के साथ जन-सामान्य की रक्षा के लिए समर्पित रहें
पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना ने नव आरक्षकों को पुलिस परिवार में सम्मिलित होने पर बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि नव आरक्षक अपने मानवीय मूल्यों के साथ जन-सामान्य की रक्षा के लिए समर्पित रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आयोजन स्थल पर पुलिस प्रशिक्षण, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के किए गए विशेष प्रावधानों, सायबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूकता तथा अन्य विषयों पर केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आभार प्रदर्शन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजीव शमी ने किया। कार्यक्रम में भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा सहित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस आरक्षक मौजूद रहे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!