Advertisement

सुरजपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने लगवाया कोरोना का दूसरा टीका।

प्रदेश प्रमुख गोपाल सिंह विद्रोही/सूरजपुर /जुलाई_ स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज कोरोना टीका का दूसरा डोज लगवाया। इस दौरान उन्होंने जिला एवं प्रदेश में कोरोना संक्रमण के निरंतर बढ़ोतरी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि आज हमें प्रत्येक जन को सतर्कता एवं सावधानियां बरतना अत्यंत आवश्यक है तथा शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि जिस किसी भी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण जैसे सर्दी खांसी बुखार सिर दर्द हो तत्काल नजदीकी अस्पताल जाकर कोरोना टेस्टिंग कराने कहा एवं 45 वर्ष से अधिक एवं पात्र व्यक्तियों को कोरोना टीका जरूर लगाने कहां है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक विकासखंड के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र तथा अन्य जगह भी टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने एवं बचाव के लिए जिले में लॉकडाउन लगाया गया है इसे प्रत्येक जन शक्ति से पालन करें अनावश्यक घर से बाहर न निकले। पुलिस विभाग द्वारा निरंतर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी रखा जा रहा है। स्वास्थ्य अमला निरंतर कार्य कर रहा है सभी सहयोग करें आप सभी के सहयोग से ही कोरोना के जंग को जीता जा सकता है। उन्होंने कहा की मास्क पहने, सेनीटाइज या साबुन से हाथ को जरूर धोएं एवं 2 गज की दूरी जरूर बनाकर रखें लापरवाही न बरतें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57