
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending
Congress Screening Committee: टीएस सिंहदेव को तमिलनाडु–पुडुचेरी स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन बनाया
Congress Screening Committee News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए चेयरपर्सन बनाया गया है।
रायपुर: कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा, टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (AICC) ने आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को देखते हुए कई राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा कर दी है। जारी सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति कांग्रेस संगठन में टीएस सिंहदेव की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती भूमिका और नेतृत्व पर पार्टी के भरोसे को दर्शाती है।
तमिलनाडु एवं पुडुचेरी स्क्रीनिंग कमेटी
- टीएस सिंहदेव – चेयरपर्सन
- यशोमती ठाकुर – सदस्य
- जी.सी. चंद्रशेखर – सदस्य
- अनिल कुमार यादव – सदस्य
अन्य राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटियां
केरल
- मधुसूदन मिस्त्री – चेयरपर्सन
- डॉ. सैयद नसीर हुसैन – सदस्य
- नीरज डांगी – सदस्य
- अभिषेक दत्त – सदस्य
असम
- प्रियंका गांधी वाड्रा – चेयरपर्सन
- सप्तगिरी शंकर उलाका – सदस्य
- इमरान मसूद – सदस्य
- डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद – सदस्य
पश्चिम बंगाल
- बी.के. हरिप्रसाद – चेयरपर्सन
- डॉ. मोहम्मद जावेद – सदस्य
- ममता देवी – सदस्य
- बी.पी. सिंह – सदस्य
AICC द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित राज्यों के जनरल सेक्रेटरी/प्रभारी, PCC अध्यक्ष, CLP लीडर और AICC सचिव स्क्रीनिंग कमेटियों के ex-officio सदस्य होंगे।












