Advertisement

140 आवारा पशु कांजी हाउस में किए गए बंद…………..

140 आवारा पशु कांजी हाउस में किए गए बंद…………..

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्र के अंतर्गत शहर की सड़कों में घूम रहे आवारा पशुओं को काउ कैचर के माध्यम से सुरक्षित तरीके से पकड़कर कांजी हाउस में बंद करने व उसकी नीलामी की कार्यवाही की जा रही है। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा रिंग रोड एवं अन्य मुख्य मार्गों में घूम रहे आवारा मवेशियों को नियमित रात्रि में अभियान चलाकर पकड़ा जा रहा है। गत रात्रि को 24 आवारा मवेशी को पकड़कर कांजी हाउस में बंद किया गया। इस वर्ष अप्रैल माह से अब तक 140 आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में बंद किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नगर पालिक निगम की आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतु पशुओं को विभिन्न मार्गों में अनावश्यक विचरण हेतु न छोड़ें। मार्गों में मवेशी होने पर दुर्घटना के कारण बनते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समझाइश का पालन नहीं किया जाता है तो उन पर भविष्य में पशु क्रुरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47