Advertisement

बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया

बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया

बर्मिंघम, 31 जुलाई (भाषा) भारत की बिंदियारानी देवी ने भारोत्तोलन में महिलाओं की 55 किलोग्राम श्रेणी में देश को रजत पदक दिलाया और इसी के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की इस प्रतियोगिता में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर चार हो गई।

मीराबाई चानू के स्वर्ण पदक जीतने के बाद 23 वर्षीय बिंदियारानी ने स्नैच वर्ग में 86 किलोग्राम वजन उठाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद क्लीन एंड जर्क में 116 किलोग्राम वजन उठाकर इन खेलों का रिकॉर्ड बनाया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजत पदक जीतने पर बिंदियारानी को बधाई दी।

मुर्मू ने कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में महिलाओं के 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने पर बिंदियारानी को बधाई। आपने खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और खेल का स्तर बढ़ाने के लिए जोश के साथ प्रदर्शन किया। हर भारतीय को आपकी सफलता से खुशी मिली है।’’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों, बर्मिंघम में रजत पद जीतने पर बिंदियारानी को बधाई।’’

नाइजीरिया की अदिजत अदेनाइके ओलारिनोये ने 203 (92 किलोग्राम एवं 111 किलोग्राम) किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्नैच और कुल वजन के मामले में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया। इंग्लैंड की फ्रेयर मॉरो ने 198 किलोग्राम (89 और 109 किलोग्राम) वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।

बिंदियारानी ने कहा, ‘‘यह राष्ट्रमंडल खेलों में मेरा पहला पदक है और मैं रजत पदक जीतकर एवं खेलों में रिकॉर्ड बनाकर बहुत खुश हूं।’’

चानू की तरह बिंदियारानी भी मणिपुर की रहने वाली है। बिंदियारानी के पिता एक किसान हैं और उनकी एक किराने की दुकान भी है।

उन्होंने 2019 में राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता था और 2021 में रजत पदक अपने नाम किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47