Advertisement

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बाधित, अध्यक्ष ने कहा..विपक्षी सदस्यों का व्यवहार उचित नहीं

हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बाधित, अध्यक्ष ने कहा..विपक्षी सदस्यों का व्यवहार उचित नहीं

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (एजेंसी) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ सहित विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस एवं कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण शुक्रवार को लोकसभा की बैठक शुरू होने के करीब 25 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी।

विरोध स्वरूप कांग्रेस के सदस्य काले परिधान पहनकर सदन में आए थे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि उनका यह व्यवहार उचित नहीं है।

पूर्वाह्न 11 बजे बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ने सिक्किम से 13वीं लोकसभा में सदस्य रहे भीम प्रसाद दहल के निधन की जानकारी दी।

उन्होंने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में 77 साल पहले अमेरिका द्वारा परमाणु बम गिराये जाने की घटना का भी उल्लेख किया।

सदन ने दिवंगत पूर्व सदस्य दहल और हिरोशिमा तथा नागासाकी पर परमाणु बम हमलों में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ पल का मौन रखा।

इसके बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष से कहा कि वह कुछ कहना चाहते हैं लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने अनुमति नहीं देते हुए प्रश्नकाल शुरू कराया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस दौरान कांग्रेस के सदस्य आसन के निकट आकर नारेबाजी करने लगे। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसद काले परिधानों में सदन में आए थे।

इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और द्रमुक के सदस्य कांग्रेस सांसदों का समर्थन कर रहे थे।

हंगामे के बीच ही स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने कुछ सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर भी दिये।

विपक्षी सदस्यों का हंगामा तेज होने पर अध्यक्ष बिरला ने उन्हें अपनी सीटों पर जाने और कार्यवाही चलने देने का आग्रह किया।

बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा, ‘‘यह संसद है। आपको जनता के मुद्दों को उठाने के लिए चुनकर भेजा गया है। आप प्रश्नकाल में व्यवधान करते हैं। सदन नहीं चलाना चाहते। जनता चाहती है कि सदन चले। आप मुद्दों पर चर्चा नहीं चाहते, नारेबाजी करने आते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपका यह व्यवहार उचित नहीं लगता। दुनिया आपको देख रही है। मैं आपसे पुन: आग्रह करुंगा कि अपनी सीटों पर जाइए। प्रश्नकाल के बाद आपको नियम प्रक्रियाओं के तहत आपके विषय उठाने की अनुमति दूंगा।’’

हालांकि हंगामा नहीं थमने पर लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही शुरू होने के करीब 25 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47