सलीम कुरैशी को एनआईए की हिरासत में भेजा गया

सलीम कुरैशी को एनआईए की हिरासत में भेजा गया

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मुंबई, पांच अगस्त (एजेंसी) मुंबई की एक विशेष अदालत ने दाऊद इब्राहिम गिरोह की आतंकवादी गतिविधियों में मदद पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार सलीम कुरैशी को 17 अगस्त तक के लिए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया।

एनआईए ने दाऊद गिरोह के कथित सदस्य मुंबई निवासी सलीम कुरैशी उर्फ ‘सलीम फ्रूट’ को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। एनआईए के मुताबिक, कुरैशी भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील का करीबी सहयोगी है।

कुरैशी के वकील ने दावा किया कि ‘‘शकील का रिश्तेदार’’ होने के चलते उसे ‘‘बलि का बकरा’’ बनाया जा रहा है।

एजेंसी ने शुक्रवार को कुरैशी को विशेष एनआईए अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे एनआईए की हिरासत में भेजा गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

केंद्रीय एजेंसी ने यह दावा करते हुए कुरैशी को 15 दिनों की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया कि कुरैशी ने ‘‘डी कंपनी (दाऊद इब्राहिम गिरोह) की आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के वास्ते धन जुटाने के लिए संपत्ति के सौदे और विवाद निपटान के जरिये शकील के नाम पर भारी मात्रा में धन उगाही में सक्रिय भूमिका निभाई है।’’

एनआईए ने अदालत को बताया कि उसने मई में मुंबई में 29 जगहों पर छापेमारी की थी और अवैध संपत्ति से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए थे। इसने कहा कि कुरैशी ने दाऊद गिरोह के नाम पर बिल्डरों को धमकाया और उनसे करोड़ों रुपये की उगाही की।

कुरैशी की ओर से पेश वकील वी. राजगुरु ने रिमांड अर्जी का विरोध किया। वकील ने कहा कि आरोपी दक्षिण मुंबई के भायखला में मेडिकल की दुकान चलाता है और उसकी ऐसी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है, जो उसके जबरन वसूली गिरोह का हिस्सा होने के आरोप को साबित कर सके।

उन्होंने कहा कि कुरैशी के खिलाफ दाऊद गिरोह से संबंध दिखाने के लिए कोई प्राथमिकी या आरोपपत्र लंबित नहीं है।