Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अगस्त को राजधानी में शहीदों के परिजनों को करेंगे सम्मानित

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अगस्त को राजधानी में शहीदों के परिजनों को करेंगे सम्मानित

जिलों में भी मंत्रियों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया जाएगा सम्मान

कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों के परिवारों को 75 वें स्वत्रंत्रता दिवस के अवसर पर हमर तिरंगा अभियान के दौरान 13 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजधानी रायपुर में एवं छत्तीसगढ़ राज्य के शेष जिलों में मंत्रियों, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद सैन्य बलों के 32 जवानों ने कर्तव्य की वेदी पर देश की सुरक्षा हेतु अपने प्राणों की आहूति दी है।

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़ पुलिस बल के 802 जवान एवं केंद्रीय बलों के 542 जवानों सहित कुल 1344 जवानों द्वारा कर्तव्य के दौरान शहादत दी गयी है।

छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ऐसे जवान, जिनकी शहादत सैन्य बलों (थलसेना, वायुसेना एवं नौसेना) की पदस्थापना के दौरान हुई है, एवं छत्तीसगढ़ राज्य में शहीद हुए छत्तीसगढ़ राज्य बल तथा केंद्रीय बलों के जवानों के परिजन सम्मानित होने वालों में सम्मिलित होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47