Advertisement

सरगुजा पुलिस की नशे के विरूध अभियान “नवाबिहान” के तहत मिली एक और बड़ी सफलता।

सरगुजा पुलिस की नशे के विरूध अभियान “नवाबिहान” के तहत मिली एक और बड़ी सफलता।

थाना लुंड्रा पुलिस के द्वारा 02 आरोपियों से 150 नग मन: प्रभावी अवैध कफ सिरफ बरामद कर की गई कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे ड्रग तस्करो के खिलाफ लगातार की जा रही कार्यवाही।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे सरगुजा जिले मे नशा उन्मूलन के तहत विशेष अभियान “नवाविहान” चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सरगुजा के द्वारा “नवाबिहान” अभियान के तहत नशे पर कड़े नियंत्रण हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशक के नेतृत्व मे थाना प्रभारी लुंड्रा अपने हमराह स्टाप के साथ दिनांक 09.08.2022 को थाना क्षेत्र में संदिग्धो की चेकिंग, वारंटी धर पड़क, तथा नशे के विरूद्ध कार्यवाही हेतु ग्राम भ्रमण, पेट्रालिंग पर रवाना हुए थे,कि पतराडीह चौक के पास कोरनधा की ओर से दो व्यक्ति मोटर सायकल में सफेद बोरे में कुछ सामान रखकर आते दिखे जो पुलिस वाहन को देखकर कर विपरीत दिशा में भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ किया गया जो अपना नाम धनुष पैकरा एवं नरेन्द्र शुक्ला बताये एवं बोरे मे रखे समान के बारे मे पूछताछ करने पर उचित जवाब ना देने पर संदिग्ध प्रतीत होने से समक्ष गवाहान संदेहियों का बारी-बारी से तलाशी लिया गया तलाशी के दौरान आरोपी धनुष पैकरा के कब्जे के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 डीवाई 0725 के डिक्की से 25 नग अवैध मन: प्रभावी अवैध कप सिरफ, एवं आरोपी नरेन्द्र शुक्ला के कब्जे की सफेद बोरी में 125 नग मन: प्रभावी अवैध कफ सिरफ कुल 150 नग जुमला कीमती 18,555 रूपये का बरामद किया गया। आरोपियों से उपरोक्त अवैध मनः प्रभावी कफ सिरफ बरामद होने पर आरोपियों पर सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, सउनि चन्द्र प्रकाश केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक कुन्दन मिंज, आरक्षक दीपक पाण्डेय, अनिल बड़ा शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47