Advertisement

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में महिला संबंधी प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही।

संवेदनशील सरगुजा पुलिस।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में महिला संबंधी प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बीते दिनों शहर की एक युवती अपने परिजनों को बिना कोई जानकारी दिए घर से चली गई थी, जो युवती के माता-पिता युवती के सुरक्षा हेतु काफी परेशान थे जो घटना की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में महिला संबंधी प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए है।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर मो. कलीम खान एवं महिला अधिकारियों के द्वारा उक्त युवती की खोजबीन की गई युवती के मिलने पर युवती एवं परिवारजनों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान युवती एवं परिवारजनों के मध्य उत्पन्न हुए समस्याओं का निराकरण किया गया एवं युवती को परिजनों के साथ रहने की समझाइश दी गई, जो समझाइश पश्चात युवती के द्वारा अपने परिजनों के साथ रहने की सहमति दी गई जो युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
सरगुजा पुलिस द्वारा महिला संबंधी प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई कर कई परिवारों को बिखरने से बचाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
सरगुजा पुलिस आम नागरिकों की सेवा में सदैव तत्पर है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47