Advertisement

गौतम मण्डावी को मिला मैक्सी ट्रक, महेश्वरी नेताम एवं सुमन मण्डावी होंगी खुद की दुकान की मालिक

रायपुर : गौतम मण्डावी को मिला मैक्सी ट्रक, महेश्वरी नेताम एवं सुमन मण्डावी होंगी खुद की दुकान की मालिक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के चारामा में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से संचालित योजना के तहत् कांकेर जिला के युवा गौतम मण्डावी को पिकअप मैक्सी ट्रक तथा दो महिलाओं श्रीमती महेश्वरी नेताम एवं कुमारी सुमन मण्डावी को स्व-रोजगार स्थापना के लिए दो-दो लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
स्व-रोजगार स्थापना के लिए गुड्स कैरियर योजना के तहत नरहरपुर तहसील के ग्राम मुंजालकोंदी पोस्ट जुनवानी निवासी गौतम मण्डावी को पिकअप मेक्सी ट्रक मिला है, वाहन मिलने पर बेहद खुश होते हुए उन्होंने कहा कि अब मुझे रोजगार के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, अपना मेक्सी ट्रक चलाकर खुद को सक्षम बनाऊंगा। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम की सहयोग से संचालित आदिवासी महिला सशक्तीकरण योजना के तहत् महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा विकासखण्ड भानुप्रतापपुर के ग्राम तुड़गे निवासी श्रीमती महेश्वरी नेताम को फैन्सी एवं जनरल स्टोर्स के लिए 02 लाख रूपये तथा दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम बरहेली पोस्ट दमकसा निवासी कुमारी सुमन मंडावी को कपड़ा दुकान सह बुटिक के लिए 02 लाख रूपये का चेक प्रदाय किया गया। इस पर उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57