कोरबा जिले के एनआरएलएम टीम ने सोहगा गोठान का किया भ्रमण……………..

कोरबा जिले के एनआरएलएम टीम ने सोहगा गोठान का किया भ्रमण……………..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कोरबा जिले के एनआरएलएम की टीम ने शनिवार को अम्बिकापुर जनपद के सोहगा गोठान का भ्रमण किया। टीम के द्वारा गोठान में संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया व उनके संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। पशु चिकित्सक डॉ सीके मिश्रा डीपीएम नीरज नामदेव व शैलेन्द्र ने टीम के सदस्यों को गोठन में संचालित गतिविधियो की विस्तार से बताया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

टीम ने गोठान मे मुर्गी पालन, ब्रायलर पालन, बटेर पालन, बोरा निर्माण इकाई, मशरूम उत्पादन, ह्यूमिक एसिड उत्पादन इकाई का अवलोकन किया। इसके साथ ही समूह की महिलाओं  से बात कर संचालन और व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि आदर्श गोठान सोहगा को  आजीविका केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है है। यहां समूह की महिलाओं के द्वारा कई आजीविकामूलक कार्य कर रही है। इसके साथ ही अन्य गोठन समूहों को प्रशिक्षण भी दिया जाता है। अन्य जिले के अधिकारियो की टीम भी यहां अध्ययन भ्रमण के लिए आता है।