सरगुजा पुलिस का महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों के विरुद्ध “गूंज” अभियान जारी।

सरगुजा पुलिस का महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों के विरुद्ध “गूंज” अभियान जारी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

थाना दरिमा द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में “गूंज” अभियान चलाकर की जा रही त्वरित कार्यवाही।

प्रार्थिया द्वारा थाना दरिमा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थिया अंबिकापुर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करती है कि दिनांक 18/8/22 को साइड के ठेकेदार गणेश मिश्रा निवासी पुटा दरिमा के द्वारा काम खत्म होने के पश्चात प्रार्थिया को घर छोड़ने के बहाने अपने मोटरसाइकिल में बैठाकर कुसू दरिमा ले जाकर किसी के घर में रखकर प्रार्थीया के इच्छा के विरुद्ध मना करने पर भी जबरन प्रार्थिया का बलात्कार किया है, कि रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में “गूंज” अभियान चलाकर आरोपी का तत्काल पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, के नेतृत्व में दरिमा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती अंजू चेलक एवं पुलिस टीम के द्वारा सतत प्रयास कर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी अपना नाम गणेश मिश्रा साकिम पुटा दरिमा का निवासी बताया, एवं प्रार्थीया के साथ जबरन बलात्कार करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती अंजू चेलक, स.ऊ.नि. राकेश मिश्रा, आरक्षक नीरज पांडे संजय केरकेट्टा, शिवमंगल, शामिल रहे