छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

शासकीय कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जोर पर रहा ……………….

शासकीय कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जोर पर रहा ………………

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर चौथे चरण के आज दिनांक 25.08.2022 को दिनांक 22.08.2022 से प्रारंभ अनिश्चितकालीन आंदोलन के चतुर्थ दिवस को अनिश्चितकालीन हड़ताल में 88 से अधिक संगठनों पदाधिकारियों और उनके कर्मचारियों के साथ साथ प्रदेश भर के लगभग 4.1/2 लाख अधिकारी कर्मचारी एवं सरगुजा संभागीय मुख्यालय में आयुक्त,सरगुजा संभाग, कलेक्टोरेट सरगुजा, जिला पंचायत, वन विभाग, पंजीयन कार्यालय, तहसील, एसडीएम कार्यालय सहित जिला न्यायालय, नगर पालिक निगम के साथ ही सभी कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, आज के आंदोलन में तहसीलदार संघ से शशिकांत दूबे ने भी सभा को सम्बोधित किया, तहसीलदार/नायब तहसीलदार, प्राचार्य फोरम हड़ताल पर रहे एवं सभा में वाहन चालक संघ से पंकज पाण्डेय एवं ज्योति ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

आज के इस आंदोलन में जिले के लगभग आधे से अधिक शिक्षक अपनी उपस्थिति दे चुके हैं। नगर में सभी बड़े स्कूल जैसे- मल्टी परपस, हायर सेकेण्डरी स्कूल, मणिपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल, गांधीनगर हायर सेकेण्डरी स्कूल, नगर निगम हायर सेकेण्डरी स्कूल, कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल सहित जिले भर के एक हजार से उपर स्कूल भी आज से बंद हो चुके हैं। आज के इस आंदोलन में विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया एवं अपने मांगों के संबंध में नारेबाजी की। आज के आंदोलन में अंतिम चरण में राज्यगीत और राष्ट्रगान गाया गया। अनिश्चितकालीन धरना-स्थल पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त कर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर अपनी आवाज शासन तक बुलंद की। प्रदेश के समस्त अधिकारी/कर्मचारी संगठनों के सक्रिय सहयोग से फेेडरेशन के बैनर तले यह अनिश्चितकालीन आन्दोलन 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं गृहभाड़ा भत्ता सातवें वेतनमान के अनुसार मांग को लेकर अनवरत जारी रहेगा। आज के हड़ताल का प्रारंभ स्थल पर राष्ट्रध्वज को फहराकर राष्ट्रगान के साथ हुआ।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

धरना प्रमुख रूप से संभागीय अध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय, संभाग प्रभारी ओंकार सिंह, संभागीय प्रवक्ता एम.एल. स्वर्णकार, जिला संयोजक कमलेश सोनी, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष दुर्गेश सिन्हा, राजस्व लिपिक संघ, सरगुजा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष एन.पी. गुप्ता, सुधीर राणा, तहसील अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, लघु वेतन कर्मचारी संघ के संरक्षक रीता कुर्रे एवं जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र, शीतल बहादुर, राजस्व निरीक्षक संघ संजय सिंह, अध्यक्ष पटवारी संघ श्रीकांत चौबे, राजपत्रित अधिकारी संघ अध्यक्ष डॉ. सी.के. मिश्रा, वन कर्मचारी संघ अजित सिंह, नगर निगम कर्मचारी संघ अब्दुल हमीद, पॉलिटेक्निक व्याख्याता संघ राजेन्द्र तिवारी, डिप्लोमा अभियंता संघ से एल.एल. मालवीय, आलोक सिंह, प्रमोद शर्मा, राकेश मिश्रा, रामेन्द्र मिश्रा, सहित न्यायिक कर्मचारी संघ से अध्यक्ष राकेश सोनी, नीरज सोनी सहित बसन्त जायसवाल, मनोज तिवारी, नितेश पाण्डेय, सुनील तिवारी, मनीष मेहता, भावेश सिन्हा, रीता आइच, ज्योति भगत, वन्दना सिंह, किरण महतो, सुषमा रावत, पल्लवी दुबे, संध्या टोेप्पो, मीना ध्रुव स्नेहलता पाठक, अवंतिका गजोरिया, लक्ष्मी नायर, हेमन्ती मिंज सहित सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!