‘कोयला चोरी घोटाला’: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ईडी के समक्ष पेश

‘कोयला चोरी घोटाला’: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ईडी के समक्ष पेश

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

कोलकाता,02 सितंबर/ तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ‘कोयला चोरी घोटाले’ की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने बताया कि अभिषेक कोलकाता के पास सॉल्ट लेक में सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित एजेंसी के कार्यालय में पूर्वाह्न करीब 11 बजे पहुंचे।

अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

ईडी के पांच अधिकारियों का एक दल अभिषेक बनर्जी से पूछताछ करने के लिए बृहस्पतिवार रात कोलकाता पहुंचा था।

सीजीओ कॉम्प्लेक्स में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अभिषेक बनर्जी से पहले भी इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है।