हरभजन और इरफान भी संभालेंगे लीजेंड्स लीग क्रिकेट में कमान

हरभजन और इरफान भी संभालेंगे लीजेंड्स लीग क्रिकेट में कमान

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

नयी दिल्ली,02 सितंबर/ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार हरभजन सिंह और इरफान पठान आगामी लीजेंड्स लीग क्रिकेट में क्रमशः मणिपाल टाइगर्स और भीलवाड़ा किंग का नेतृत्व करेंगे।

लीग की शुरुआत 16 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगी।

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भारत की तरफ से 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने 236 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी खेले हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

हरभजन ने कहा,‘‘ कई वर्षों तक दुनिया भर के शीर्ष क्रिकेटरों के साथ खेलने से मैंने खेल की बारीकियों को समझा जिससे मुझे बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद मिली। एक क्रिकेटर के तौर पर मुझे टीम की कप्तानी का मौका नहीं मिला लेकिन मैं यहां कप्तानी करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।’’

गेंदबाजी ऑलराउंडर इरफान 2007 में पहले टी20 विश्वकप के फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे थे।

पठान ने कहा,‘‘यह शानदार अवसर है और मुझे पूरा विश्वास है कि एक टीम के तौर पर हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’

आगामी टूर्नामेंट में चार टीमें भाग लेंगी और इसमें कुल 16 मैच खेले जाएंगे। भारत पहली बार इसकी मेजबानी करेगा और इसके मैच छह शहरों में खेले जाएंगे।