Advertisement

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने नोरा फतेही से पूछताछ की

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने नोरा फतेही से पूछताछ की

नयी दिल्ली/दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से महा ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के एक मामले में पूछताछ की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नोरा को पिछले हफ्ते तलब किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को ईओडब्ल्यू के मंदिर मार्ग स्थित कार्यालय में नोरा से घंटों पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चंद्रशेखर, जो वर्तमान में जेल में बंद है, उस पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह जैसी कुछ हाई-प्रोफाइल हस्तियों सहित विभिन्न लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।

इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोरा से इस मामले में पूछताछ की थी।

17 अगस्त को ईडी ने चंद्रशेखर से जुड़े करोड़ों रुपये के धन शोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के रूप में नामजद करते हुए एक आरोप पत्र दाखिल किया था।

ईडी के मुताबिक, नोरा और जैकलीन को चंद्रशेखर से लग्जरी कारें और अन्य महंगे तोहफे मिले थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47