प्रो लीग से पहले अपनी समस्याओं पर मेहनत करेंगे : भारतीय डिफेंडर सुरेंदर

प्रो लीग से पहले अपनी समस्याओं पर मेहनत करेंगे : भारतीय डिफेंडर सुरेंदर

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

बेंगलुरू/आस्ट्रेलिया के हाथों राष्ट्रमंडल खेल फाइनल में हारने के बाद हाथ आये मौके गंवाने पर अफसोस जताते हुए भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर सुरेंदर कुमार ने कहा कि टीम आगामी एफआईएच प्रो लीग से पहले अपनी समस्याओं पर काम करेगी ।

भारत को बर्मिंघम खेलों के फाइनल में आस्ट्रेलिया ने 7 . 0 से हराया था । अब भारतीय टीम अगले महीने भुवनेश्वर में होने वाली प्रो लीग की तैयारी कर रही है ।

सुरेंदर ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हमने बर्मिंघम खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल में हाथ आये मौके नहीं गंवाते तो वापसी कर सकते थे ।’’

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने आस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में गलतियां की और रणनीति पर अमल नहीं कर सके । अब इस शिविर में हम उन गलतियों को सुधारने पर फोकस करेंगे ताकि वही गलतियां बार बार नहीं दोहरायें ।’’

भारत का सामना 28 अक्टूबर से छह नवंबर के बीच होने वाली प्रो लीग में न्यूजीलैंड और स्पेन से होगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ एफआईएच प्रो लीग 2022 . 23 से पहले टीम को इन समस्याओं पर काम करना होगा । हमें न्यूजीलैंड और स्पेन के खिलाफ मैचों पर फोकस करना होगा । अपनी गलतियों से सबक लेकर उन पर मेहनत करनी होगी । हम अपने मैचों के वीडियो देखेंगे और कोचों के साथ मिलकर इस पर काम करेंगे ।’’