शाजी प्रभाकरण एआईएफएफ के नये महासचिव बने

शाजी प्रभाकरण एआईएफएफ के नये महासचिव बने

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

नयी दिल्ली/दिल्ली फुटबॉल के अध्यक्ष और लंबे समय से खेल प्रशासक रहे शाजी प्रभाकरण को शनिवार को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का नया महासचिव चुना गया ।

एआईएफएफ की नवगठित कार्यकारी समिति ने यह नियुक्ति की । कल्याण चौबे ने एआईएफएफ अध्यक्ष पद के चुनाव में शुक्रवार को बाईचुंग भूटिया को 33 . 1 से हराया था ।

चौबे की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया ।

चौबे ने महासचिव पद के लिये प्रभाकरण के नाम की अनुशंसा की जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया । एआईएफएफ ने एक बयान में यह जानकारी दी ।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

एआईएफएफ में बदलाव की मांग कर रहे समूह के अग्रणियों में रहे प्रभाकरण ने चुनाव नहीं लड़ा था ।

सदस्यों का स्वागत करते हुए चौबे ने कहा ,‘‘ यह पहली बार है कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार छह पूर्व दिग्गज खिलाड़ी समिति का हिस्सा हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें मिलकर काम करना है ओर भारतीय फुटबॉल को आगे ले जाने के हमारे लक्ष्य में निजी अहंकार आड़े नहीं आना चाहिये । अनुशासन सफलता की कुंजी है और हमें जवाबदेह बनना होगा ।’’