सरगुजा पुलिस की नाबालिग बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध “गुंज” अभियान जारी।

सरगुजा पुलिस की नाबालिग बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध “गुंज” अभियान जारी।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

थाना कमलेश्वरपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं के मामलो मे त्वरित कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में अभियान “गूंज” चलाकर की गई कार्यवाही।

प्रार्थी द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मेरी लडकी मुझे बताई की दिनांक 29.08.22 को गांव का जगसाय घीचा मुझे अपने घर बुलाकर पंसंद करता हूँ शादी करूंगा कहकर बहला फुसला कर शारिरिक संबंध बनाया अनाचार किया है, तथा मेरे साथ पांच छः वर्ष पूर्व भी शादी का झांसा देकर जबरन शारिरिक संबंध बनाया था एवं मेरे मना करने पर भी जगसाय घीचा नहीं मान रहा है,मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रार्थी के रिपोर्ट पर तत्काल अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में प्रकरण के आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, एसडीओपी सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर विजय प्रताप सिंह द्वारा पुलिस टीम गठित कर प्रकरण में आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।
जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी जगसाय घीचा निवासी कमलेश्वरपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अनाचार की घटना कारित करना स्वीकार किया गया जो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, प्रधान आर. सतीश उपाध्याय, भानू प्रताप सिंह आर. मदन साथ पैंकरा, निर्मल तिग्गा, अखिलेश्वर भगत, नवीन खलखो, जितेन्द्र लकडा, अमित टोप्पो शामिल रहे।