शुभकंर शर्मा ने इवन पार का कार्ड खेला, संयुक्त 61वें स्थान पर

शुभकंर शर्मा ने इवन पार का कार्ड खेला, संयुक्त 61वें स्थान पर

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

फोर्सो (डेनमार्क)/भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने ‘मेड इन हिमरलैंड’ टूर्नामेंट के तीसरे दौर के पहले छह होल में दो बोगी और एक डबल बोगी से वापसी करते हुए पांच बर्डी की बदौलत इवन पार का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से 61वें स्थान पर बने हुए हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

छब्बीस साल के शुभंकर ने आठवें, नौंवे और 14वें, 16वें और 17वें होल में पांच बर्डी की बदौलत इवन पार 71 का कार्ड बनाया।

तीसरे दौर के बाद चार खिलाड़ी संयुक्त बढ़त बनाये हैं जिससे खिताबी मुकाबला दिलचस्प होगा। इनमें इंग्लैंड के रॉस मैकगोवान, ओलिवर विल्सन और मैथ्यू साउथगेट की तिकड़ी के अलावा इटली के फ्रांसेस्को लापोर्टा शामिल हैं। ये सभी 17 अंडर पार के स्कोर पर हैं।