लखनऊ के एक होटल में आग,कई लोग फंसे

लखनऊ के एक होटल में आग,कई लोग फंसे

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

लखनऊ, /उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक होटल में सोमवार सुबह आग लग गयी, जिससे होटल में कई लोग फंस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आग लगाने की यह घटना हजरतगंज के मदन मोहन मालवीय मार्ग पर स्थित लेवाना सूट होटल में हुई।

जिला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘होटल के मालिक ने बताया कि होटल में 30 कमरे हैं, जिनमें से 18 कमरे बुक हैं। वहां 35-40 लोग थे और कुछ लोग सुबह होटल से चले गए थे।’’

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने कहा, ‘‘ दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के काम में लगे हैं, अधिकतर लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।’’ आग लगने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ शायद शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी है, सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि दमकल कर्मी यह पता लगाने के लिए परिसर की तलाशी ले रहे हैं कि वहां कोई फंसा तो नहीं है।