Advertisement

पेंड्रा नगर में कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी

पेंड्रा नगर में कोयले से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और बेटे की की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हैं। घटना पेंड्रा नगर के राय पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर हुई है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि, स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में कुडकई गांव निवासी तेरस भरिया और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। तेरस भरिया की पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, तेरस भरिया अपने परिवार के साथ स्कूटी से पेंड्रा आ रहे थे। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक वाहन को ओवरटेक करते समय कोयले से भरे ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया गया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने तत्काल डायल-112 और पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पिता और बेटे को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने ट्रेलर को शिशु मंदिर के पास रोककर ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाईपास निर्माण की मांग फिर तेज

इस हादसे के बाद पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बाईपास न होने के कारण भारी वाहन नगर के मुख्य मार्ग से गुजरते हैं, जिससे लगातार सड़क हादसे होते रहते हैं।

इसी मांग को लेकर जिला प्रेस क्लब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नेतृत्व में 10 जुलाई से क्रमिक भूख हड़ताल और जनआंदोलन जारी है। आंदोलनकारी वर्षों पहले स्वीकृत 13 किलोमीटर लंबे पेंड्रा बाईपास का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47