ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

कोको गॉ पहली बार अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में

कोको गॉ पहली बार अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

न्यूयॉर्क, पांच सितंबर (एपी) अमेरिका की 18 वर्ष की कोको गॉ ने चीन की झांग शुआइ को 7 . 5, 7 . 5 से हराकर पहली बार अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

फ्रेंच ओपन उपविजेता कोको गॉ मेलानी ओडिन के बाद अमेरिकी ओपन अंतिम आठ में पहुंचने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई । ओडिन 2009 में 17 वर्ष की उम्र में यहां तक पहुंची थी ।

पुरूष वर्ग में 23वीं वरीयता प्राप्त निक किर्गियोस ने गत चैम्पियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव को 7 . 6, 3 . 6, 6 . 3, 6 . 2 से हराया ।

अब उनका सामना 27वीं वरीयता प्राप्त कारेन खाचानोव से होगा जबकि दूसरे क्वार्टर फाइनल में फ्रेंच ओपन उपविजेता कैस्पर रूड की टक्कर विम्बलडन उपविजेता मातेओ बेरेतिनी से होगी ।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अमेरिकी ओपन के बाद मेदवेदेव की शीर्ष रैंकिंग भी चली जायेगी । रफेल नडाल, कार्लोस अलकारेज या रूड में से कोई उनकी जगह लेगा ।

कोको गॉ का सामना अब 17वीं रैंकिंग वाली फ्रांस की कैरोलिन गार्शिया से होगा जिसने 29वीं रैंकिंग वाली एलिसन रिस्के अमृतराज को 6 . 4, 6 . 1 से मात दी ।

तीसरे दौर में सेरेना विलियम्स को हराने वाली आस्ट्रेलिया की अजला टोमजानोविच का सामना पांचवीं रैंकिंग वाली ओंस जबाउर से होगा । अजला ने लियुडमिला सैमसोनोवा को 7 . 6, 6 . 1 से हराया जबकि जबाउर ने दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी वेरोनिका कुदेरमेतोवा को 7 . 6, 6 . 4 से मात दी ।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!