Advertisement

सरकारी स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए राज्यों के साथ मिलकर योजना बनाएं : केजरीवाल

सरकारी स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए राज्यों के साथ मिलकर योजना बनाएं : केजरीवाल

नयी दिल्ली/दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि अगले पांच साल में 10 लाख सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण करने के लिए सभी राज्यों के साथ मिलकर एक योजना तैयार करें।

केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि आम आदमी पार्टी (आप) के ‘मेक इंडिया नंबर-1’ अभियान की शुरुआत वह बुधवार को अपने जन्म स्थान हिसार (हरियाणा) से करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएम-श्री योजना के तहत देश भर में 14,500 स्कूल विकसित एवं उन्नत बनाए जाने की घोषणा की थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

केजरीवरल ने कहा, ‘‘ यह काफी अच्छी बात है, लेकिन 14,500 स्कूल समुद्र में एक बूंद की तरह हैं। मैं प्रधानमंत्री से देश के सभी 10.5 लाख सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण करने की अपील करता हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ अगर केवल 14,500 स्कूलों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, तो इस रफ्तार से देश के 10.5 लाख स्कूलों को बेहतर बनाने में 70 से 80 साल लग जाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि हर एक बच्चे को निशुल्क शिक्षा मिलने तक भारत विश्व का नंबर एक देश नहीं बन सकता।

केजरीवाल ने कहा कि ‘मेक इंडिया नंबर-1’ अभियान से जुड़ने को इच्छुक लोग 9510001000 पर फोन करें।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57