Advertisement

घुमका में कोविंड केयर सेंटर का उद्घाटन …..

राजनांदगांव. जिले के घुमका स्थित नवीन हाई स्कूल में कोविड केयर सेंटर का आज डोंगरगढ़ व घुमका के क्षेत्रीय विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने आशा और विश्वास का दीप प्रज्जवलित कर गांधी जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया। पश्चात विधायक ने कोविड केयर सेंटर में बेड, खान पान की सुविधा के बारे में विशेष ध्यान देने की बात कही। श्री कोठारी ने भाप की सुविधा को सुचारु रूप से निरंतर पेसेंट को देने की बात कही। बता दें कि ग्राम के सरपंच नवनीत सिंह ने विधायक और जिलाध्यक्ष के पास कोविड केयर सेंटर के लिए मांग रखी थी। जिसके बाद जिलाध्यक्ष व विधायक द्वारा कोविड सेंटर के लिए, जो प्रयास किया गया, उसी के परिणाम स्वरूप आज घुमका स्कूल में कोविड सेंटर की शुरुआत हो पाई। नवनीत सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष व विधायक ने यह बात कही कि इस केयर सेंटर से घुमका ब्लॉक के जनता को प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार अच्छी तरह से मिलेगा। उद्घाटन के दौरान डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, वरिष्ठ कांग्रेसी शोभाराम बघेल, मोती साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतन यादव, विधायक प्रति.चन्द्रेश वर्मा, जन.सभापति. ओम प्रकाश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ वैष्णव, सरपंच फूलमती जयकुमार वर्मा, नवीन लुनिया, महेश वर्मा, नवनीत सिंह, उपसरपंच राजेश वर्मा, ओमप्रकाश साहू, दिनेश पुराणिक, रूप नारायण साहू, स्वरूप यादव, बी.एल. श्रीवास, श्री खोबरागडे सहित सचिव और पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रिपोर्ट- मानसिंग वर्मा राजनांदगांव

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57