फ्रेंकफर्ट ने मार्सिले को हराया

फ्रेंकफर्ट ने मार्सिले को हराया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मार्सिले, 14 सितंबर (एपी) डिफेंस की नाकामी का खामियाजा मार्सिले को चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में एक और हार के साथ चुकाना पड़ा जब मंगलवार को यूरोपा लीग विजेता एंट्रेक्ट फ्रेंकफर्ट ने स्वदेश में उसे 1-0 से हरा दिया।

कोच इगोर ट्यूडर की टीम फ्रेंच लीग में अजेय है लेकिन इस स्तर पर कड़ी चुनौती पेश करने के लिए उसके पास पर्याप्त सक्षम खिलाड़ी नहीं हैं।

मार्सिले की टीम 43वें मिनट में पिछड़ गई जब डिफेंस की गलती का फायदा उठाते हुए मिडफील्डर जेस्पर लिंडस्ट्रॉम ने गोल दागा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जापान के मिडफील्डर दाइची कमादा ने 79वें मिनट में फ्रेंकफर्ट की ओर से एक और गोल किया लेकिन यह आफ साइड हो गया।

दूसरे ग्रुप डी मैच में टोटेनहैम को स्पोर्टिंग ने 2-0 से हराया और टीम छह अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गई है। टोटेनहैम और फ्रेंकफर्ट के तीन-तीन अंक हैं। टोटेनहैम की टीम बेहतर गोल अंतर के कारण दूसरे स्थान पर है। मार्सिले अंतिम स्थान पर है।

मार्सिले और फ्रेंकफर्ट के बीच मुकाबले के दौरान स्टेड वेलोड्रोम में अशांत माहौल था। यहां दंगा पुलिस को मैच शुरू होने से पहले और अंतिम मिनटों में हस्तक्षेप करना पड़ा जब विरोधी प्रशंसकों ने एक-दूसरे को भड़काया और आतिशबाजी फेंकी।