
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
मुंबई में रात भर भारी बारिश हुई, राहत के आसार नहीं
मुंबई में रात भर भारी बारिश हुई, राहत के आसार नहीं
मुंबई, 16 सितंबर/ मुंबई में रात भर भारी बारिश हुई और अगले 24 घंटों में इससे राहत के आसार नहीं हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।.
उन्होंने कहा कि मुंबई में बृहस्पतिवार रात से ही भारी बारिश हो रही है। लेकिन अंधेरी सबवे जैसे कुछ निचले इलाकों को छोड़कर कहीं भी बड़े पैमाने पर जलजमाव की कोई सूचना नहीं है। अंधेरी सबवे जलजमाव के कारण यातायात के लिए बंद हैं।.